HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : परिषदीय विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का हुआ वितरण

JAUNPUR NEWS : परिषदीय विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का हुआ वितरण

JAUNPUR NEWS : परिषदीय विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का हुआ वितरण

नयी पुस्तकें पाकर चहक उठे बच्चे
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सत्र के प्रथम दिवस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य के संयोजन में विकास खण्ड के बहुसंख्यक विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया।

पाठ्य पुस्तक वितरण के क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला, शेेखाही, पलिया, कटघर तथा प्राथमिक विद्यालय छीतम पट्टी, ईसापुर, कोहड़ा, सवायन, अशोकपुर आदि विद्यालयों में ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से पुस्तकों का वितरण किया गया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल दुबे और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सभाजीत विश्वकर्मा द्वारा बच्चों में पुस्तकों का वितरण किया गया। नयी पाठ्यपुस्तकें पाकर बच्चे खुशी से चहक उठे। पुस्तक वितरण में एआरपी पंकज सिंह, त्रिवेणी, संजय सिंह, मनोज कुमार, एजाज अहमद का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र यादव, रागिनी सिंह, अंकित कुमार सहित तमाम गणमान्य अभिभावक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read