HomeJaunpurJaunpur News : लूट के रूपयों के साथ दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार

Jaunpur News : लूट के रूपयों के साथ दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार

Jaunpur News : लूट के रूपयों के साथ दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास से चोरी व लूट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सरपतहां पुलिस को कामयाबी मिली है। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह के सफल नेतृत्व में उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी तथा सराय मोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी रामदवर यादव व हेड कान्स्टेबल पारसनाथ यादव कांस्टेबल आशीष यादव व रोहित साहू के साथ उक्त स्थान पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में चक्रमण कर रहे थे कि सूचना मिली कि लूटेरे आ रहे हैं।

उक्त स्थान पर बाइक सवार दो युवकों को आते देखकर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी सानू माली पुत्र छोटे लाल माली तथा अरविंद कुमार दूबे उर्फ चण्डाल पुत्र देवी प्रसाद दूबे के रूप में की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान लूट के 11000 रूपये, चोरी की इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन, दो मोबाइल, एक जोड़ी पायल, चोरी के 5000 रूपये तथा लूट में प्रयुक्त एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा चोरी एक बाइक बरामद की गई।

गिरफ्तार सानू माली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कुल 12 अभियोग जबकि चण्डाल के खिलाफ 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने दण्ड प्रकिया संहिता धारा 41 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 411/414 व 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read