HomeJaunpurJaunpur News : चित्रकारों ने की सुन्दर, सरल व सहज कलात्मक अभिव्यक्तिः...

Jaunpur News : चित्रकारों ने की सुन्दर, सरल व सहज कलात्मक अभिव्यक्तिः डा. वन्दना

Jaunpur News : चित्रकारों ने की सुन्दर, सरल व सहज कलात्मक अभिव्यक्तिः डा. वन्दना

छः दिवसीय राष्ट्रीय कला शिविर का हुआ समापन

शिविर में 1857 के महान क्रान्तिकारी गंगू मेहतर के व्यक्तित्व को देश के 68 कलाकारों ने अपने दृष्टि से कैनवास पर उकेरा

शुभम जायसवाल
लखनऊ। ललित कला अकादेमी क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ में 1857 के क्रान्तिकारी गंगू मेहतर की स्मृति में राष्ट्रीय चित्रकला शिविर का समापन हुआ। इस कला शिविर में देश के 68 कलाकारों ने भाग लिया जिसमें 25 अन्य राज्यों से एवं 43 स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। शिविर के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि डा. वन्दना सहगल प्राचार्य एवं डीन आक्रिटेक्चर एवं प्लानिंग संकाय ए.के.टी. विश्वविद्यालय लखनऊ ने कहा कि आज कलाकारों ने जो प्रस्तुति की है काफी सराहनीय है।

कलाकारों के सुन्दर, सरल और सहज कलात्मक अभिव्यक्ति को देखकर 1857 के महान क्रान्तिकारी गंगू मेहतर की कई अनसुनी घटनायें दृष्टिगत हो रही है। कलाकारों ने गंगू मेहतर के स्वतन्त्रता में दिये गये अमूल्य योगदान को चित्रित किया। यह सभी चित्र से आने वाले पीढ़ियों को स्वतन्त्रता के हीरो को जानने और समझने में काफी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में आये विशिष्ट ब्रिगेडियर प्रवीण जायसवाल विशिष्ट सेवा मेडल डी.आई.जी. आई.टी.बी.पी. लखनऊ ने कहा कि हमारे भारत के स्वतन्त्रता में अनेकों रूपों में अपने योगदान देने वाले ऐसे महान हीरों को कला के माध्यम से याद करना एक सच्ची श्रद्वांजलि ही है। साथ ही ऐसे तमाम स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लिये अनेकों लोगों को याद करने की इस परम्परा को प्रशंसा करते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में हो रहे ललित कला अकादेमी के क्रार्यक्रमों की सराहना की जानी चाहिये। शिविर के संयोजक डा. संजीव किशोर गौतम ने छः दिवसीय शिविर के अनुभवों को साझा करते हुये कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर और भी कार्यक्रम अकादमी द्वारा आयोजित किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read