Jaunpur News : सुधाकर सिंह अध्यक्ष व निशाकांत यादव चुने गये मंत्री
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सुइथाकला इकाई का चुनाव सम्पन्न
सुइथाकला, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी सिंह व चुनाव अधिकारी जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मड़ियाहूं विशाल सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह व प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव की देख-रेख में ब्लाक इकाई सुइथाकला का चुनाव ब्लाक संसाधन केंद्र सुइथाकला में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सर्वसम्मति से सुधाकर सिंह को अध्यक्ष एवं डा. निशाकांत यादव को मंत्री चुना गया।

साथ ही संयुक्त मंत्री अजय यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह, महिला उपाध्यक्ष रीता रजक, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी त्रिवेणी प्रसाद बिंद सहित कार्यसमिति के सभी 22 पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। ब्लाक अध्यक्ष चुने जाने पर सुधाकर सिंह ने कहा कि यह ब्लाक के सम्मानित शिक्षकों का विश्वास व स्नेह है जिसके परिणामस्वरूप मुझे ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व मिला है। मैं पूरी कार्यसमिति की तरफ से सभी शिक्षकों को आश्वस्त करता हूं कि आपके मान-सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
वहीं जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपदीय इकाई को पूर्ण विश्वास है कि सुइथाकला कार्यसमिति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। इससे पहले संगठन मंत्री/चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी सिंह ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत सिंह व संचालन पारसनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर संजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राधेश्याम, अजय मिश्र, हरेंद्र गौतम, राय साहब सिंह, अरविंद यादव, रविन्द्र भास्कर, गिरीश यादव, मनोज सिंह सहित तमाम उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





