HomeJaunpurJaunpur News : दो अस्पताल और एक सोनोग्राफी सेण्टर सीज

Jaunpur News : दो अस्पताल और एक सोनोग्राफी सेण्टर सीज

Jaunpur News : दो अस्पताल और एक सोनोग्राफी सेण्टर सीज

वैधता न साबित करने पर दर्ज होगा मुकदमा, एसडीएम ने दिया निर्देश
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर में मानक के विपरीत संचालित दो अस्पताल और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने सीज कर दिया है। संचालन संबंधित वैध अभिलेखों के प्रस्तुत न करने की स्थिति में मुकदमा दर्ज करने का आदेश निर्गत किया है। जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी श्री चौरसिया को शिकायत मिली कि नगर में संचालित ज्योती अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बिना डाक्टर के निर्देश जारी किए ही अल्ट्रासाउंड किया जाता है। साथ ही उक्त सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट अथवा टेक्नीशियन भी नहीं उपलब्ध रहता है।

इसकी जांच के लिए सोमवार को उपजिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा. विशाल यादव और कोतवाल देवानंद रजक पहुंचे तो जांच में शिकायत सही पाई गई। बिना किसी डाक्टर के पर्चे के ही अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। अधिकारियो ने सोनोग्राफी सेंटर को सीज कर संचालन संबंधित वैध अभिलेखों को लेकर आने का निर्देश सेंटर संचालक को दिया है। इसके बाद उक्त टीम बरईपार रोड पर स्थित बाँके लाल के सुशीला अस्पताल पहुंची जिसे सुभाष कनौजिया संचालित कर रहे थे। वहां पर अस्पताल के अवैध रूप से संचालित होने की पुष्टि होने पर उसे सीज कर दिया गया। इसके बाद बरईपार बाजार में जांच के दौरान एक बाल चिकित्सालय फर्जी तरीके से संचालित होता मिला उसे भी सीज कर दिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी श्री चौरसिया ने बताया कि उक्त सीज किए गए अस्पताल और जांच सेंटर को तीन दिन में वैधता साबित न करने पर इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read