Jaunpur News : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे चेयरमैन पति
96361
Jaunpur News : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे चेयरमैन पति
चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता जायसवाल के पति व भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल एक सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही कुशल क्षेम जानने हेतु नगर के आजमगढ़ रोड स्थित उनके आवास पर शुभचिंतकों और पार्टीजनों का तांता लग गया। हालांकि भाजपा नेता सहित वाहन में सवार सभी सुरक्षित हैं लेकिन वाहन बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी।
जानकारी के अनुसार प्रदीप जायसवाल रविवार की शाम लखनऊ जाने के लिए अपने चार पहिया वाहन से अपने एक सुरक्षाकर्मी, ड्राइवर एवं एक अन्य के साथ निकले थे। लखनऊ के करीब बाराबंकी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उनका वाहन असन्तुलित होकर डिवाडर से टकरा गई जिससे वाहन बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी। बताते हैं कि वाहन में सवार सभी पूरी तरह सुरक्षित है। ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं। वाहन असन्तुलित होने का सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता लखनऊ स्थित अपने फार्म हाउस पर सुरक्षित पहुंच गए हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।