HomeJaunpurJaunpur News : चोरों ने नगदी समेत हजारों का माल किया साफ

Jaunpur News : चोरों ने नगदी समेत हजारों का माल किया साफ

Jaunpur News : चोरों ने नगदी समेत हजारों का माल किया साफ

अमित कुमार गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत ब्राह्मणपुर बरैछावीर में चोरों ने घर में घुसकर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा नगदी समेत हजारों के माल पर हाथ साफ कर चम्पत हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। गौरतलब हो कि सुभाष यादव पुत्र स्व. जन्नदर यादव अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।

रविवार की सुबह सुभाष यादव का साला सारनाथ यादव किसी काम को लेकर घर आया। घर आने के बाद जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो घर में बिखरा सामना देखकर चोरी होने का अंदेशा हुआ तो आनन-फानन में तीनों कमरों में जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और अलमारी में रखा सारा सामान गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। गौरतलब हो कि चोरों ने मकान के पीछे सटकर बने शौचालय के सहारे सीढ़ियों से घर अंदर घुसकर तीन कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखा एक पैजनी, कमर करधनी, थाली, चांदी का सोपाड़ी, दो सोने की अंगूठी (जिसकी कुल कीमत लगभग 80 हजार बताई जा रही है) समेत नगद 5 हजार रूपये लेकर चंपत हो गये। बता दें कि चोरों ने चोरी की घटना को कब अंजाम दिये, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read