HomeJaunpurJaunpur News: सपा के दो दर्जन युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

Jaunpur News: सपा के दो दर्जन युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

  • सपा के दो दर्जन युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

  • भकुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये हुआ स्वागत समारोह

तेजस टूडे सं.
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। करंजाकला के भकुरा गांव के मैदान में प्रजापति समाज की ओर से भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के स्वागत समारोह हुआ जहां दो दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। सरकार की योजनाओं को लेकर सबको जागरूक किया।

बता दें कि भाजपा के नये जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के स्वागत सम्मान समारोह में भकुरा गांव के मैदान में प्रजापति समाज द्वारा सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन के नेतृत्व मे प्रजापति समाज से लेकर अन्य समाज के दो दर्जन से अधिक सपा के कार्यकताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति व विशिष्ट सुनील यादव मम्मन ने माला पहनाकर सदस्यता दिलाई।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के सभी निर्देशों का अनुपालन पूरी ईमानदारी निष्ठा से करने का संकल्प लिया और पार्टी को और मजबूत करने का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष श्री प्रजापति ने कहा कि सरकार हमेशा लोगों के मदद करने के लिए काम कर रही है और उन तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। भाजपा नेता सुनील यादव ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं सभी तक पहुंचाई जा रही है। जरूरतमंदों को गर्म व ऊनी कपड़े भी वितरित किए जा रहे हैं । इसके अलावा विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। प्रजापति समाज ने पार्टी के प्रति जो उत्साह दिखाया है, वह काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, राजेंद्र प्रजापति, राहुल प्रजापति, बिजेंदर प्रजापति, पूर्व प्रधान आशुतोष सिंह, सत्येंद्र सिंह, नखलेश प्रजापति, बड़कू राम प्रजापति, मनोज उपाध्याय, लल्लन उपाध्याय, संगठा सिंह, शंकर प्रजापति, लालता प्रजापति, सुखदेव प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, क्षमानाथ, अनिल कुमार, अंशु विशाल, गोविंद राजन, संदीप, विनोद, गुड्डू प्रजापति, रोहित, अंकित, प्रियांशु सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read