HomeJaunpurJaunpur News: 11 जनवरी को मनेगा अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का 6वां स्थापना...

Jaunpur News: 11 जनवरी को मनेगा अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का 6वां स्थापना दिवस: उर्वशी सिंह

  • 11 जनवरी को मनेगा अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का 6वां स्थापना दिवस: उर्वशी सिंह

  • पूर्व ओलम्पियन अशोक ध्यानचन्द रहेंगे मुख्य अतिथि, समाजसेवी किये जायेंगे सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का छठां स्थापना दिवस 11 जनवरी को मनाया जाएगा। यह समारोह पचहटियां में स्थित एक होटल में होगा। उक्त बातें ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने रविवार को पत्रकार भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि भारतीय हाकी टीम के पूर्व ओलंपियन और अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचन्द मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में समाजसेवा, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, किन्नर समुदाय और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करना है। मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद युवाओं को खेल, अनुशासन और समाजसेवा के प्रति प्रेरित करने के लिये अपने अनुभव साझा करेंगे।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान ट्रस्ट द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। प्रेस वार्ता में महासचिव डॉ. पी.के. सिंह, राधिका सिंह भी उपस्थित रहीं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जनपदवासियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read