Jaunpur News : शाहगंज नगर पालिका में दो बाबू पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप
बिना सुविधा शुल्क के नहीं बनता नकल
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका में इन दिनों दो बाबू का भ्रष्टाचार में लिप्त होने का मामला प्रकाश में आया है। नकल के नाम पर सुविधा शुल्क लेकर नकल बनाने बनाने के मामले को लेकर श्रीरामपुर रोड निवासी चंचल जायसवाल ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री, आवास विकास मंत्रालय सहित दर्जनों विभागों में प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी में जांच कर आख्या प्रेषित करने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को चंचल जायसवाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शाहगंज नगर पालिका में कार्यरत नकल बाबू अवधेश गौतम और लिपिक श्रीराम शुक्ला द्वारा नकल जारी करने के नाम पर 4000 लिया गया और रसीद 690 की दी गई। पैसा वापस मांगने पर वापस नहीं दिया गया जिसे मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब हो कि दोनों बाबू की नियुक्ति नगर पालिका परिषद में मृतक आश्रित के रूप में हुई है। तब से लेकर आज तक इन बाबुओं द्वारा बिना सुविधा शुल्क के कोई नहीं काम नहीं किया जाता। गल्ला मंडी निवासी अमित जायसवाल ने भी इस मामले में कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही इन बाबूओ पर नहीं की गई। नगरवासियों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















