Jaunpur News : सूरज घाट क्षेत्र को मिली पाइपलाइन नेचुरल गैस की सौगात
जौनपुर। भारत सरकार के गैस मंत्रालय द्वारा चलाए गए शहरी गैस वितरण पर योजना का लाभ और जौनपुर के जनता को मिलना शुरू हो गया है। इसी के अंतर्गत सूरज घाट इलाके में सुभाषिनी देवी के घर पहला घरेलू पीएनजी का शुभारंभ इंडियन ऑयल अडानी गैस उद्यम द्वारा किया गया।
इसका अनावरण मुख्य अतिथि सीआरओ रजनीश राय ने किया। उन्होंने पीएनजी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि पीएनजी बहुत ही सस्ती एवं सुरक्षित है। जौनपुर में प्राकृतिक गैस पीएनजी का जौनपुरवासियों के लिए लाभप्रद है। इस अवसर पर श्रीप्रकाश पांडेय, प्रबंधक विकल्प शुक्ला, उप प्रबंधक राजेश मिश्रा, शनि चंद्र नारायण, बृजेश शर्मा, संजेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















