Jaunpur News : संस्कार भारती का नटराज पूजनोत्सव सम्पन्न
जौनपुर। संस्कार भारती जौनपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा पर नटराज पूजन किया गया। साथ ही तीन कला गुरुओ का सम्मान किया गया जिसमें बड़े हनुमान जी के मंदिर के प्रधान पुजारी बाबा रामरतन दास जी (मानस मराल), प्रो. सुषमा सिंह व रवि सिंह हैं जिनको उनके निवास स्थान पर जाकर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम, श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बाबा रामरतन दास जी ने गुरु पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डाला तो प्रो. सुषमा सिंह ने कहा कि मनुष्य की प्रथम गुरु माँ होती है। कला जीवन का आधार है। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष डा. ज्योति दास, प्रान्त महामंत्री सुजीत कुमार, राजकमल, ऋषि श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश, अंकुर मिश्र, बाल कृष्ण साहू, अवधेश, आशीष श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















