Jaunpur News : सच्चे भक्त को निश्चित ही मिलते हैं प्रभुः कृष्णमोहन
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन में आचार्य कृष्ण मोहन मिश्र ने कहा कि यज्ञ से चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जीवन में व्यक्ति साधना रूपी यज्ञ नारायण का आराधना करके हर असम्भव को सम्भव कर सकता है। यज्ञ से तीनों ताप (दैहिक, दैविक, भौतिक) मिट सकता है।
बिना प्रभु के कृपा से जीवन मे कोई कार्य संभव नहीं है। प्रभु तो प्रेम के भूखे हैं। अगर भक्त की श्रद्धा पावन हो और बिना स्वार्थ के हो तो निश्चित ही ऐसे भक्तों को प्रभु का दर्शन मिलता है और भवसागर पार हो जाता है। शबरी के अटूट प्रेम ने भगवान राम का दर्शन प्राप्त किया। गीता में लिखा है कि निष्काम भक्ति ही ईश्वर को प्राप्त करने का साधन है। इस अवसर पर संतोष जी महाराज, धर्मेंद्र जायसवाल, पिंटू सिंह, जय प्रकाश दुबे, धीरज दुबे, जलभरत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












