Jaunpur News : अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न
जौनपुर। डा. अनिल पटेल के नेतृत्व में शहर के एक होटल में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण हेतु मनाए जाने वाले कार्यक्रम एवं पूर्व निर्धारित विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत होने वाले भव्य कार्यक्रम पर विचार विमर्श हुआ। साथ ही कार्यक्रम स्थल खर्च, अतिथियों के आमंत्रण, समितियों के गठन, कार्यक्रम रूप-रेखा कैसी होगी, पर चर्चा की गयी। उक्त कार्यक्रम हेतु स्वामी रामनरेश दास परमहंस इंटर कालेज बुद्धिपुर पर सहमति बनी।
विधानसभा का चुनाव सन्निकट होने के बावजूद भी महिला सशक्तिकरण हेतु कुर्मी समाज द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने की बात कही गयी। 8 मार्च को कुर्मी समाज के सभी अग्रणी महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान हेतु चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गय। जनपद में इस बार चयनित शिक्षक, शिक्षिकाएं, डाक्टर, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस, नीट वाले बच्चों की सूची बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।
इस अवसर पर संरक्षक छोटे लाल पटेल पूर्व जिला पंचायत सरायबिका, राकेश पटेल, अमृत लाल पटेल, सालिक राम पटेल, शेष नारायण पटेल, डा. अनिल सी पटेल ओम साईनाथ हास्पिटल मडियाहूं, गंगा प्रसाद, सुरेंद्र पटेल, राजकुमार पटेल, अशोक पटेल, वीरेंद्र पटेल, राजमणि पटेल अध्यक्ष प्रधान संघ, रामपाल पटेल ब्लाक अध्यक्ष, देवानंद पटेल अध्यापक जिला सचिव, सभाजीत पटेल, सुधाकर पटेल, फूलचंद पटेल, डा. मनोज पटेल, प्रेमचंद पटेल, राजमणि सिंह पटेल, डा. दिनेश पटेल अधिष्ठाता नवजीवन हास्पिटल मड़ियाहूं, अशोक पटेल प्रधान रजमलपुर, धीरेंद्र पटेल, राजेंद्र प्रसाद पटेल, सुशील पटेल, सुरेश पटेल, कैलाशनाथ पटेल प्रधान, शिवशंकर पटेल प्रधान, प्रेमचंद पटेल प्रधान, अजीत प्रताप सिंह पटेल, दीपक सिंह पटेल प्रधान, अमृत लाल वर्मा, गुलाब चंद, सुभाष चंद पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल अध्यापक, चितबहाल सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक मुकुंदपुर, अनिल पटेल रायपुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शरद पटेल जिला महासचिव ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













