HomeJaunpurJaunpur News: सड़क पर लटके पेड़ से बचने में पलटा मिठाई लदा...

Jaunpur News: सड़क पर लटके पेड़ से बचने में पलटा मिठाई लदा ट्रक, चालक-खलासी घायल

  • सड़क पर लटके पेड़ से बचने में पलटा मिठाई लदा ट्रक, चालक-खलासी घायल

तेजस टूडे सं.
डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रामनगर गांव के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे सड़क पर लटके पेड़ से बचने के प्रयास में मिठाई लदा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक और खलासी चुटहिल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदी मिठाई को दूसरे वाहन में स्थानांतरित कर बलिया भेजा गया। बताया गया कि ट्रक कानपुर से मिठाई लादकर बलिया जा रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे रामनगर गांव के पास पहुंचने पर सड़क किनारे का पेड़ राजमार्ग के करीब आधे हिस्से तक लटका हुआ था। पेड़ से बचने के लिए चालक ने ट्रक को दाईं ओर किया। इसी दौरान सामने से वाहन आ जाने पर चालक ने बचाव का प्रयास किया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में बिजनौर निवासी चालक दिल्लू और खलासी धर्मपाल चुटहिल हो गए। ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना ट्रक मालिक को दी गई। मालिक की ओर से दूसरा वाहन मौके पर भेजा गया जिसमें ट्रक में लदी मिठाई को स्थानांतरित कर बलिया रवाना किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पलटे ट्रक को हटाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व आए तूफान के बाद पेड़ का हिस्सा सड़क की ओर झुक गया था।

 

 

 

 

Must Read