HomeJaunpurJaunpur News: छात्राओं को सिखाया गया आत्मरक्षा एवं अधिकारों का पाठ

Jaunpur News: छात्राओं को सिखाया गया आत्मरक्षा एवं अधिकारों का पाठ

  • छात्राओं को सिखाया गया आत्मरक्षा एवं अधिकारों का पाठ

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और महिला सुरक्षा को लेकर सजग बनाने के उद्देश्य से बुधवार को डॉ. वकील नज़ीर इंटर कॉलेज मानी कला में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कार्यक्रम हुआ। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें किसी भी तरह की परेशानी में चुप न रहने और तत्काल मदद लेने की सलाह दी। मिशन टीम ने छात्राओं को महिला अपराधों से संबंधित कानूनों सुरक्षा हेल्पलाइन और सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी दी। साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी छात्राओं को सावधान किया गया।

सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने, संदिग्ध लिंक से बचने और अनजान लोगों से बातचीत में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ तिवारी, मानीकलां चौकी प्रभारी शैलेन्द्र राय, प्रियंका गुप्ता, रंजू, अभिमन्यु सिंह, शैलेश यादव, डॉ. वकील नज़ीर अहमद, मोहम्मद राफे, समीम अहमद, उमेश चन्द्र सिंह समेत शिक्षक व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read