HomeJaunpurJaunpur News: पूविवि मेडिकल की परीक्षा में मानकों की अनदेखी करके बनाये...

Jaunpur News: पूविवि मेडिकल की परीक्षा में मानकों की अनदेखी करके बनाये गये पर्यवेक्षक

  • पूविवि मेडिकल की परीक्षा में मानकों की अनदेखी करके बनाये गये पर्यवेक्षक

  • दो असिस्टेंट प्रोफेसर भी बने पर्यवेक्षक, आरक्षण के नियमों को घोर अनदेखी

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान में चल रही मेडिकल पूरक परीक्षा में मानकों की अनदेखी कर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति इस समय चर्चा का विषय है। ज्ञातव्य हो कि वर्तमान समय में 21 सितंबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली बी.ए.एम.एस. पूरक परीक्षा में गाजीपुर, आजमगढ़ एवं मऊ में आयोजित है। इस परीक्षा में विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति में मानकों की अनदेखी इस समय चर्चा का विषय है।

बता दें कि इस परीक्षा में नियुक्त पर्यवेक्षकों में कुछ असिस्टेंट प्रोफेसर हैं जिनकी नौकरी मात्र पांच-छः वर्षों की ही है। जिसको लेकर विभिन्न वरिष्ठ प्रोफेसरों एवं विगत चुनाव में प्रत्याशी रहे। परीक्षक टीम में लगाए गए हैं जिसमें प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर होना चाहिए जबकि दो असिस्टेंट प्रोफेसर भी हैं जिन्हें लेकर शिक्षकों ने सवाल उठा दिए हैं। पात्रता वाले वंचित प्राध्यापकों में रोष व्याप्त है। साथ ही पर्यवेक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण के नियमों की घोर अनदेखी भी की जा रही है। इस परीक्षा में इतना ही नहीं, विगत 5 वर्षों का अगर रिकॉर्ड देखा जाए तो 8-10 लोग ही लगातार इन परीक्षाओं में पर्यवेक्षक नियुक्त होते हैं जिससे विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता है। तकनीकी रूप से दक्ष वर्तमान कुलपति से यह अपेक्षा की जाती है कि इस तरह की विसंगतियों की तरफ ध्यान देंगे।

 

 

 

 

Must Read