Jaunpur News : कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न
जौनपुर। रामेश्वर सिंह शिशु विहार परिसर में कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी डा. पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जनार्दन अष्ठाना की वाणी वंदना के पश्चात प्रख्यात शायर अहमद निसार ने ‘मैं फरिश्ता तो नहीं हो सकता, मेरे हिस्से में खता आई है’ पढ़ा। गिरीश का मुक्तक ‘अपनी कोशिश है कि बुझते चराग जल जाए’ आशावाद का संदेश दे गया।

प्रखर की कविता/गजलों में हो रवानी तो हर वक्त ईद है एकता का संदेश दे गई। प्रो. आरएन सिंह ने आज नहीं तो कल निकलेगा, हर मुश्किल का हल निकलेगा सुनाकर मानवीय मूल्यों का आभास कराया। मुंबई से पधारे विनय शर्मा दीप ने अपने सवैया से मातृ-भूमि की वंदना की। गोष्ठी में रामजीत मिश्र, आसिफ फर्रुखाबादी, संजय सागर, अमृत प्रकाश, सुशील दुबे, ओम प्रकाश खरे, राजेश पाण्डेय, फूलचंद भारती, रवीन्द्र शर्मा, कमल, आशुतोष पाल, आशिक जौनपुरी, समीर, उमेश मिश्र, शारदा दूबे, सीबी यादव, सोमेन्द्र त्रिपाठी, शिव कुमार, रूपेश साथी ने काव्य पाठ किया। संचालन अशोक मिश्र और आभार डा. विमला सिंह ने व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















