Jaunpur News : जेसीआई क्लासिक के पदाधिकारियों ने किया रक्तदान
जौनपुर। लाइन बाजार क्षेत्र स्थित आईएमए ब्लड बैंक में जेसीआई जौनपुर क्लासिक के अध्यक्ष अभिताश गुप्ता के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लासिक के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।

श्री गुप्ता ने कहा कि जेसीआई क्लासिक ने अपने महत्वपूर्ण कार्यों में रक्तदान जैसे कार्यक्रमों को कराकर बहुत ही गौरवान्वित हो रही है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष श्याम जी सेठ, अजय गुप्ता, सुजीत अग्रहरी, अमित पाण्डेय ने मार्गदर्शन दिया। इस दौरान रक्तदान करने वालों में कार्तिक सेठी, श्याम जी सेठ, श्रवण श्रीवास्तव, अध्यक्ष अभिताश गुप्ता, योगेश साहू’ गोपाल जी साहू, शुभम साहू, प्रकाश गुप्ता रहे। कार्यक्रम संयोजक कार्तिक सेठी रहे। संस्था सचिव आशीष गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















