Jaunpur News:कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत डाक्टर को दी गयी श्रद्धांजलि
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायभोगी बाजार में स्थानीय क्षेत्रवासियों ने कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में ट्रेनी डाक्टर मौमिता देबनाथ की बलात्कार के बाद हुई निर्मम हत्या के विरुद्ध कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कैंडल मार्च कमला देवी विभूति नारायण पब्लिक स्कूल से प्रारम्भ होकर मिश्रमऊ गांव के बार्डर तक निकाली गयी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने न्यायालय से मांग किया कि आरोपियों को फांसी दी जाय। इस अवसर पर श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय त्रिपाठी, ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज के प्रबंधक संतोष द्विवेदी, रामेष्ट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज मिश्रा, कमला देवी विभूति नारायण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील मिश्र, प्रमोद सिंह, प्रधान मनोज यादव, शिवम सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












