HomeJaunpurJaunpur News:विहिप के रामायण संस्कार परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को दिया गया...

Jaunpur News:विहिप के रामायण संस्कार परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र

Jaunpur News:विहिप के रामायण संस्कार परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र

सुजानगंज, जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद सुजानगंज मछलीशहर काशी प्रान्त द्वारा श्री रामायण संस्कार परीक्षा 2023—24 उत्कृष्टता प्रमाण पत्र ज्ञानस्थली इण्टरमीडिएट कालेज चैनपुर में हुआ। परीक्षा में उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान वाले सभी छात्र—छात्राओं को भगवान श्रीराम दरबार एवं अंक पत्र वितरित किया गया। अंशिका तिवारी जिले में प्रथम, श्रेया सरोज द्वितीय, सुप्रिया यादव तृतीय आयीं। वहीं 9 कक्षा के सुमित यादव प्रथम, नवीन निषाद द्वितीय, धीरेन्द्र पाल तृतीय आये। सभी को अंक पत्र एवं राम दरबार सन्तोष द्विवेदी प्रबन्धक एवं प्रखण्ड मंत्री सुरेश पाण्डेय द्वारा वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला समरसता प्रमुख सौरभ मिश्र, उपाध्यक्ष उमेश चन्द्र पाण्डेय, सह धर्म प्रसार प्रमुख अनिल जी, प्रखण्ड अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read