Jaunpur News:कम्प्यूटर संस्थान से चोरों ने लाखों का सामान पर किया साफ
थानागद्दी चौकी से लगभग सौ मीटर दूर हुई चोरी, पुलिस बेखबर
तेजस टूडे ब्यूरो
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। थानागद्दी पुलिस चौकी से लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित जीआईसीटीएस कंप्यूटर सेंटर को बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
गौरतलब है कि उदयचंदपुर गांव निवासी प्रविंद पुत्र राधेश्याम परिवार के भरण पोषण के लिए थानागद्दी के कृषक इंटर कॉलेज के सामने जीआईसीटीएस कंप्यूटर एजुकेशनल नाम से कंप्यूटर संस्थान चला रहा था। रोज की भांति शाम को संस्थान बंद कर अपने घर चला गया बीती रात चोरों ने कंप्यूटर लैब का ताजा तोड़कर 10 लैपटाप, 10 लैपटाप चार्जर, 6 माउस व 2 की बोर्ड लेकर फरार हो गए। कंप्युटर संचालक सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो लैब का ताला टूटा देख पैरों तले से जमीन खिसक गई। लैब के अंदर जाकर देखा गया तो लैब से सारा सामान गायब मिला जिसकी कुल लागत लाखों की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। चौकी से लगभग सौ मीटर दूरी पर चोरों ने चोरी की घटना को बेखौब होकर अंजाम दे रहे हैं और पुलिस पूरी तरह से बेखबर है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












