Jaunpur News : रेशमा देवी को दी गयी श्रद्धांजलि
जौनपुर। ग्रामसभा डेगुरपुर त्रिलोचन महादेव में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ जहां समाजसेविका रेशमा देवी पत्नी बंश नारायण यादव को श्रद्धांजलि के रूप में पुष्प अर्पित करते हुए जलालपुर के पूर्व प्रमुख शिवशंकर यादव ने कहा कि एक समाजसेविका के रूप में उन्होंने कार्य किया जो आज हम सभी के बीच में नहीं हैं लेकिन उनके विचार हम सभी के बीच में सदैव जीवित रहेंगे।

इस अवसर पर हरिशंकर सहायक अध्यापक, धर्मेंद्र उपनिरीक्षक, अजीत यादव सपा नेता, अमरजीत यादव ग्राम प्रधान, गुड्डू यादव व्यवसायी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन संतोष यादव बड़े बाबू श्री हरि महाविद्यालय बेला द्वारा हुआ। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















