Homelalitpur48 घण्टे बीतने के बाद भी मासूम का न मिल सका सुराग

48 घण्टे बीतने के बाद भी मासूम का न मिल सका सुराग

48 घण्टे बीतने के बाद भी मासूम का न मिल सका सुराग

जयेश बादल
ललितपुर। मासूम के अपहरण के 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली के खाली हैं। पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है लेकिन तीर निशाने पर नहीं लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ आने के बाद पुलिस अपहरण करने वाली महिला को भी चिन्हित नहीं कर पाई है जबकि मामला धारा 363 में पंजीकृत किया जा चुका है। इस मामले में गैरजनपद झांसी पुलिस की एसओजी टीम भी जनपद में डेरा डाले हुए हैं, इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली की खाली है।

हालांकि पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप किया जाएगा क्योंकि इस मामले की खोजबीन में करीब आधा सैकड़ा पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमबार की सुबह करीब 9 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला नेहरू नगर निवासी कल्यान सिंह चढ़ार का 5 वर्षीय मासूम आशीष चढ़ार अपनी बहिन का साथ पास में ही संचालित एक दूध की दुकान पर दूध लेने के लिए गया हुआ था। तभी एक महिला आई और उस बच्चे के साथ कुछ बातचीत की और उसे अपने साथ लेकर वहां से चली गई। जब महिला मासूम को लेकर की जा रही थी तभी पास में ही संचालित एक मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दूध लेने के बाद जब उसकी बहन ने अपने भाई को इधर-उधर ढूंढा था तब वह नहीं मिला जिसके बाद वह सीधा घर पहुंची और उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। अपनी बच्ची की बात सुनकर उसकी मां के साथ अन्य परिजन वहां उसे ढूंढते हुए पहुंचे लेकिन उसका कुछ कहीं पता नहीं चला जिसके बाद उन्होंने उक्त घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी।

घटना की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी टीम मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक महिला बच्चे को ले जाती हुई नजर आ रही है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस एलर्ट मोड पर रखते हुए मामले का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह भी अनुमान लगाया गया है कि महिला नेहरू नगर क्षेत्र से रेलवे लाइन की तरफ से होती हुई जाखलौन की तरफ गई होगी, क्योंकि शहरी क्षेत्र में वह किसी डर की वजह से नहीं आई होगी, क्योंकि यहां पर हर जगह कैमरे लगे हुए हैं जहां वह चिन्हित की जा सकती थी। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में मासूम को बरामद करने के लिए पुलिस के करीब आधा सैकड़ा पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। इस मामले की पटाक्षेप के लिए ललितपुर से बीना के बीच के सभी 6 रेलवे स्ट्रेशन के बीच सतर्कता बढ़ती जा रही है और प्रत्येक स्टेशन पर पुलिस की एक टीम तैनात की गई है जो वहां के आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस की 2 टीमें थाना प्रभारियों के साथ और एक टीम कोतवाली पुलिस, एक टीम एसओजी ललितपुर और एक सर्वलाइन्स टीम के साथ साथ झांसी पुलिस की एसओजी टीम भी जनपद में डेरा डालकर मासूम को बरामद करने की दिशा में कार्य कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि जिस महिला के साथ मासूम जा रहा है, उस महिला ने चप्पल नहीं पहनी है।

इसका अर्थ ये हुआ कि वह महिला हिंदू है और हो सकता है कि नवदुर्गा व्रत भी रखे हुए हो। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि उक्त मासूम बच्चा महिला के साथ अपने आप जा रहा है न कि उसे खींच कर ले जाया जा रहा है। इसका भी यह तात्पर्य है कि या तो महिला ने उसे कोई बड़ा लालच दिया है या फिर उसे हिप्नोटाइज किया गया हो जिस कारण वह साधारण रूप से महिला के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर गौर करते हुए काम कर रही है और पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही मासूम को बरामद करने में सफलता हासिल करेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read