Jaunpur News : फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बसौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अख्तर उर्फ पप्पू (45) ने बुधवार की रात घर से कुछ दूर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के भाई सुर्दीश अंसारी की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















