Jaunpur News : व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहेः राधेरमण जायसवाल
जौनपुर। नगर के व्यस्ततम चौराहे में से एक कुत्तूपुर चौराहे पर स्थित दुकान में घुसकर बंदूक की नोक पर हुई लूट से व्यापारी समाज में बहुत रोष है। इसी को लेकर जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने पीड़ित रवि कुमार से मिलकर पूरी घटना की जानकारी लिया। इस मौके नगर अध्यक्ष में कहा कि आज व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस तरह की घटना पर त्वरित कार्रवाई की व्यापारी वर्ग उम्मीद करता है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि घटना का जल्द ही पर्दाफाश किया जाय और जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उन्हें सलाखों के अंदर पहुंचाया जाय। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उपाध्यक्ष अमर जौहरी और दिनेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि शीघ्र ही इस छिनैती का पर्दाफाश किया जाय जिससे व्यापारियों में सुरक्षा की भावना जागे। प्रतिनिधिमंडल में नगर उपाध्यक्ष संतोष साहू, महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि, महामंत्री उत्तरी मनोज साहू, नगर मंत्री चंद्र प्रकाश जायसवाल, मीडिया प्रभारी यशवंत साहू, नगर मंत्री धीरज गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, अनिल वर्मा, सत्य प्रकाश जायसवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





