HomeJaunpurJaunpur News : प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

Jaunpur News : प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

Jaunpur News : प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

कार्यवाही के दौरान नौ तस्कर मौके से फरार

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उसरहटा गांव के एक मकान में रविवार को कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर अवैध स्लाटर हाउस को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि नौ तस्कर मौके से फरार हो गए। उपनिरीक्षक आरडी यादव हमराहियों के साथ रविवार को क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे। इसी बीच सूचना मिली कि उसरहटा गांव निवासी सलीम उर्फ फेकू पुत्र रियाजुद्दीन अपने घर में गौ मांस काटकर बेच रहा हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारा।

Jaunpur News : प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने नसीम निवासी शाहापुर खेतासराय को 70 किलो मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दबिश के दौरान प्रतिबंधित मांस बेचने वाले सलीम पुत्र रियाजुद्दीन सहित 8 अन्य तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 70 किलो प्रतिबंधित मांस दो चाकू तराजू बांट ठीहा, बाइक आदि बरामद किया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक आलोक पालीवाल ने मांस का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों पर गोवध निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read