HomeJaunpurJaunpur News : उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिले

Jaunpur News : उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिले

Jaunpur News : उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिले

जौनपुर। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में वृहद विधिक सेवा शिविर (मेगा शिविर) कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां जनपद में चल रही शासन की योजनाओं से लाभान्वित लोग सहित होने वालों को बुलाया गया था। उसी क्रम में हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा के दिव्यांग बच्चों को भी बलाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जहां जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रमेश दूबे नोडल अधिकारी विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, शिवानी रावत सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उपजिलाधिकारी सदर हमांशू नागपाल सहित जनपद के अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि, सुमंगला कन्या योजना, कोविड 19 से हुई मौत, विधवा पेंशन, पारिवारिक विवाद, मत्स्य पालन, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग उपकरण देते हुये लोगों को सम्मानित किया गया। हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा के बच्चों को हियरिंग ऐड उपकरण दिया गया जिसे पाकर वे बेहद खुश हुये। सचिव प्रमोद माली ने बताया कि ये बच्चे सुनते-बोलते नहीं हैं। यह उपकरण बच्चों को सुनने में सहायक होगा। बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। दिव्यांग विभाग के बड़े बाबू घनश्याम एवं राहुल द्वारा उपकरण के रख-रखाव व उपयोग के विषय में बताया गया। दिव्यांग बच्चों की देख-रेख मनोज माली एवं अशोक पाल ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read