Jaunpur News : केराकत में चुनाव शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
केराकत, जौनपुर। स्थानीय सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र चुनाव सोमवार को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। शाम तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में 53.87प्रतिशत तक मतदान हुआ। हालांकि छिटपुट स्थानों पर झड़प की खबरें जरूर आई लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही।

बेलवारिया, पचवर, बंजारेपुर, गुलरा में वीवी पैट खराब होने से आधे से एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। जायगोपालगंज में छिटपुट मतदान के चलते बूथ खाली खाली लग रहा था। थानागद्दी में सबेरे सात बजे से ही बूथ पर लम्बी लाइन लग गई थी। बांसवारी और नार्मल स्कूल के पास सेल्फी प्वाइंट को उखाड़ कर जमीन पर रखा गया था। पूरे विधानसभा सभा के सभी बूथों पर यूपी पुलिस के साथ साथ गुजरात की पुलिस भी तैनात थी। इसके आलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत एसडीएम राकेश कुमार, सीओ शुभम तोदी और कोतवाल लक्ष्मण पर्वत बराबर चक्रमण करते रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













