HomeJaunpurJaunpur News : बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन घायल

Jaunpur News : बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन घायल

Jaunpur News : बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन घायल

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां निवासी महेंद्र अपनी बाइक पर लालचंद को बैठाकर शहर की तरफ जा रहा था।

महेंद्र की बाइक जैसे ही गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत मार्ग पर धर्मापुर बाजार बहोरा के पूरा पर पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार की बाइक सवार ने सामने से तेज टक्कर मार दिया। टक्कर तेज होने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस बाइक की आमने-सामने हुई तेज टक्कर में महेंद्र (45) निवासी सरैयां थाना जफराबाद, लालचंद (52) निवासी सरैयां थाना जफराबाद व मनीष कुमार (25) निवासी जमालपुर थाना सरायख्वाजा घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहां समाचार लिखे जाने तक सभी का उपचार चल रहा था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read