Jaunpur News : दुकान में घुसकर मारपीट कर 7 लाख का जेवर उठा ले जाने का आरोप
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कसेरी बाजार निवासी एक दुकानदार ने एक युवक पर दुकान में घुसकर मारपीट करते हुये 7 लाख रूपये के जेवर उठा ले जाने का आरोप लगाया। मामले की लिखित शिकायत हल्का चौकी पुलिस से भी किया गया है।

नगर के कसेरी बाजार के दुकानदार भरत सेठ के अनुसार बीती शाम वह सब्जी मण्डी गया था कि इधर क्षेत्र के तूतीपुर मोहल्ला निवासी एक युवक अपने साथी के साथ उसकी दुकान पर आया। आरोप है कि वह मेरे दुकान पर काम कर रहे व्यक्ति से हाथापाई करते हुये 133 ग्राम सोने का आभूषण उठा ले गया जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रूपये है। मामले की जानकारी हल्का चौकी पुलिस को लिखित रूप से दे दी गयी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक मारपीट कर जेवर उठा ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकी थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















