Jaunpur News : दबंगों ने परिजनों की अनुपस्थिति में महिला का आशियाना ढहाया
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर गाँव में सोमवार की शाम दबंगों ने महिला के गैरमौजूदगी में कच्चा मकान ढहा दिया। महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है।

बता दें कि उक्त थाना क्षेत्र के राजापुर निवासिनी तारा प्रजापति ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने उसकी अनुपस्थिति में उसका आशियाना ढहा दिया। महिला ने बताई कि वह वैवाहिक कार्यक्रम में गयी थी। जब वह घर आई तो उसका घर दबंगों द्वारा गिरा दिया गया। तब महिला ने डायल 112 को सूचित किया जिस पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति करके चली गई। महिला ने थाने पर लिखित शिकायत पत्र दिया। 24 घंटे बीतने के बाद पीड़िता के घर अभी तक प्रशासन नहीं पहुँचा। सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस अंदर से इंसानियत खत्म हो गयी है? क्या किसी दबाव या लालच में पुलिस कार्यवाई करने से कतरा रही है?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















