Jaunpur News : परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते महिला सहित तीन गिरफ्तार
जौनपुर। जनपद में रविवार को वनरक्षक की परीक्षा हुई जो जनपद के विभिन्न कालेजों में बने 36 केन्द्रों पर चल रही थी। इस दौरान एक महिला सहित 3 परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते समय पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गये मुन्ना भाई में नगर के टीडी कालेज से राजू यादव पुत्र भान सिंह यादव निवासी शिक्षक लाल उर्फ सादोपुर पोस्ट कोहली सिकंदरा थाना बहरिया जनपद प्रयागराज, प्रसाद इंस्टीट्यूट से कमला पटेल पत्नी राजेन्द्र पटेल निवासी साधु का पूरा रमईपुर थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज एवं राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज से कौशल यादव पुत्र राम कैलाश यादव निवासी कपसा सराय जैना थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज हैं। इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।