Jaunpur News : पीड़ित के घर पहुंच शिक्षक संघ ने परिवार को बंधाया ढांढस
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पचवर गांव में बीते दिनों शिक्षिका के भाई के असामयिक मृत्यु होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ केराकत ब्लाक इकाई के अध्यक्ष शिव बचन यादव अपने कार्यकारिणी साथियों के साथ गुरुवार की सुबह उनके पैतृक आवास पर पहुंच परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा प्राथमिक शिक्षक संघ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। परिवार को हर संभव मदद की जायेगी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम मिलन यादव, मंत्री धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अमित चौरसिया, संयुक्त मंत्री विनय मिश्र, सूरज, योगेश, जितेंद्र, आशीष आदि लोग रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















