HomeJaunpurJaunpur News: चोरों ने शिक्षा मन्दिर को निशाना बनाते हुये कमरों का...

Jaunpur News: चोरों ने शिक्षा मन्दिर को निशाना बनाते हुये कमरों का चटकाया ताला

  • चोरों ने शिक्षा मन्दिर को निशाना बनाते हुये कमरों का चटकाया ताला

  • इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर सहित राशन सामग्री पर चोरों ने फेरा हाथ

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरायनपुर ग्राम में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात हौसलाबुलंद चोर विद्यालय के कमरों का ताला तोड़कर कमरे में रखे इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर, दाल, तेल, मिड डे मील समेत आदि खाद्य सामग्री पर हाथ फेरकर चम्पत हो गये।

विद्यालय पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक अनुपम सिंह ने कोतवाली पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग किया। साथ ही पुलिस से चोरी हुई सामान की बरामदगी तथा चोरों की गिरफ्तारी कर उचित कार्रवाई करने की अपील किया। वहीं पुलिस घटना की जानकारी होने पर मौके ए वरदात का मुआवना कर छानबीनन में जुट गई।

 

 

 

 

Must Read