HomeJaunpurJaunpur News: छत की पटिया तोड़कर चोरों ने नगदी समेत हजारों सामान...

Jaunpur News: छत की पटिया तोड़कर चोरों ने नगदी समेत हजारों सामान किया पार

  • छत की पटिया तोड़कर चोरों ने नगदी समेत हजारों सामान किया पार

  • गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर की दुकान में दूसरी बार हुई चोरी

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव में चोर एक किराने की दुकान में छत का पटिया तोड़कर चोर दुकान में रखा सामान व नकद रुपए लेकर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संगीता यादव पत्नी स्व हरि यादव ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी गांव में ही किराने की दुकान है। बीते शुक्रवार की रात चोर दुकान की छत का पटिया तोड़कर अंदर घुसकर दुकान में रखा रिफाइंड तेल, खड़ा मसाला, दाल, साबुन, शैम्पू व 2 हजार नकद रुपए उठा ले गये। जाते समय दुकान में रखे कई समान को तोड़कर नष्ट भी कर दिया गया है। एक महीने में इसी दुकान में दूसरी बार चोरी की घटना छेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी होने पर महिला ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर रही है।

 

 

 

 

Must Read