HomeJaunpurJaunpur News: बाल विवाह बच्चों के भविष्य व अधिकारों के साथ अन्याय:...

Jaunpur News: बाल विवाह बच्चों के भविष्य व अधिकारों के साथ अन्याय: शाबीर

  • बाल विवाह बच्चों के भविष्य व अधिकारों के साथ अन्याय: शाबीर

  • विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान हुई आयोजित

  • आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से हुआ कार्यक्रम

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी में स्थित सुखमय इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था व जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से “बाल विवाह मुक्त भारत बनाने हेतु हस्ताक्षर अभियान” आयोजित की गई। हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना व प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सम्मानपूर्ण जीवन का अधिकार दिलाना रहा।
इस बाबत कॉलेज के प्रधानाचार्य शाबीर ने बाल विवाह रोकने एवं बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि बाल विवाह बच्चों का भविष्य और अधिकारों के साथ अन्याय है, समाज को इसके विरुद्ध सक्रिय होना चाहिए। वहीं चन्द्रशेखर जायसवाल, अंकित दीक्षित व दीप नारायण ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को बाल विवाह की रोकथाम में अपनी भूमिका निभाने व पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए सजग रहने का आह्वान किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के संकल्प के समर्थन में हस्ताक्षर करते हुए प्रतिबद्धता व्यक्त किया। वहीं आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के सदस्यों ने कहा कि बाल विवाह रोकने हेतु परिवार, विद्यालय, पंचायत और समाज का सहयोग अनिवार्य है। संस्था भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, ताकि हर बच्चा अपने सपनों को पूरा करने का अवसर प्राप्त कर सके। इस अवसर पर भारी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read