Jaunpur News : प्रमुख प्रतिनिधि ने हकारीपुर पंचायत भवन के लिये किया पूजन
96380
Jaunpur News : प्रमुख प्रतिनिधि ने हकारीपुर पंचायत भवन के लिये किया पूजन
बृजेश यादव करंजाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हकारीपुर में प्रथम ईंट रखकर विधि-विधान से पंचायत भवन का पूजन किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन ने विधि-विधान से पूजा किया।
तत्पश्चात् ग्राम प्रधान अनिल चौहान, उनके भाई दिलीप चौहान की देख-रेख में निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात् श्री यादव ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप ग्रामसभा में पंचायत हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं है, शासन द्वारा अतिशीघ्र संस्तुति मिल जाएगी। इस अवसर पर पंचायत सचिव हरेंद्र प्रताप यादव, कोटेदार भैया लाल चौहान, जेई सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।