अनुसूचित जनजाति गौरव सप्ताह मना
तेजस टूडे सं.
बक्शा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुण्डा जी की जन्म जयन्ती पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे जनजति गौरव सप्ताह 11 से 18 नवम्बर की कड़ी में 14 नवम्बर को धुरिया बस्ती भुसौड़ी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित समाज के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम पर चर्चा की गई। 15 नवम्बर को विधानसभा शाहगंज के जमुनिया मण्डल के निजामपुर ग्रामसभा तथा 18 नवम्बर को भाजपा जिला कार्यालय में जनजाति गौरव दिवस मनाया जायेगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद गोंड, क्षेत्रीय महामन्त्री सुरेश धुरिया, अनिल धुरिया, आलोक धुरिया, मिठाई लाल धुरिया, हरी लाल धुरिया सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।











