Jaunpur News : चोरों का हौसला बुलन्द, आये दिन दे रहे चोरी को अंजाम
963198
Jaunpur News : चोरों का हौसला बुलन्द, आये दिन दे रहे चोरी को अंजाम
विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव निवासी अर्जुन यादव पुत्र अभयराज यादव रोज की तरह रविवार को देर रात खाना खाकर घर में सोने चले गये। रात को चोरों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गये और घर में रखे सोने के अंगूठी, चैन, नथिया, चांदी के पायल, करधन उठा ले गये।
सुबह 4 बजे जब परिजन की नींद खुली तो देखे कि दरवाजा खुला हुआ था जिसे देखकर अवाक रह गये। इसकी सूचना अर्जुन ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से थाना पुलिस को दिया जिस पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।