विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के करौदी (कैसरपुर) गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीज पर दंगल और मेले का आयोजन होगा। 2 वर्ष से कोरोना के कारण और लाक डाउन की वजह से मेले और दंगल का आयोजन नहीं हो पाया था।
इस वर्ष तीज पर 30 अगस्त दिन मंगलवार को करौदी (कैसरपुर) गांव के बगल स्थित पंचायत भवन के पास दंगल का आयोजन होगा। ग्रामवासियों द्वारा तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इसकी जानकारी करौंदी प्रधान पूर्णमासी राजभर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।