HomeJaunpurJaunpur News : निपुण भारत के सभी घटकों पर प्रशिक्षण दें एआरपीः...

Jaunpur News : निपुण भारत के सभी घटकों पर प्रशिक्षण दें एआरपीः बीएसए

Jaunpur News : निपुण भारत के सभी घटकों पर प्रशिक्षण दें एआरपीः बीएसए

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। निपुण भारत के तहत बीआरसी के सभागार में सोमवार को चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर प्रशिक्षण हाल में पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने प्रशिक्षकों और शिक्षकों से जानकारी ली। साथ ही कहा कि सभी एआरपी निपुण भारत लक्ष्य के सभी घटकों पर शिक्षको को प्रशिक्षण दे। संदर्भदाता के रूप में ब्लाकों में प्रशिक्षण को शिक्षकों के बीच सौ प्रतिशत देने का प्रयास होना चाहिए। विभाग की टीम इसकी मानिटरिंग की जाएगी। इसके पहले बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के सभी कक्षाओं का निरीक्षण करते हुये विद्यालय में किये जा रहे गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक कार्यो के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की जमकर सराहना किया।

चार दिवसीय प्रशिक्षण में कुल सौ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में बाल वाटिका से तीन तक के बच्चों में भाषा एवं आरम्भिक गणित की समझ के विकास के लिए शिक्षकों को गतिविधि के माध्यम से शिक्षण, साप्ताहिक एवं वार्षिक कार्ययोजना निर्माण द्वारा निपुण लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक उपागमों पर परिचर्चा की गई जिसमें एआरपी सुशील उपाध्याय शैलेश चतुर्वेदी, सुरेश यादव, अनुपम और शैलेंद्र ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर बीईओ आनंद प्रकाश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, मृत्युंजय सिंह, राजेन्द्र प्रताप यादव, डा. कृपानिधि यादव, शिवम सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीलम सिंह, नूतन, अनीता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read