HomeJaunpurJaunpur News : डेंगू से मचा हाहाकार, मौत का सिलसिला भी शुरू,...

Jaunpur News : डेंगू से मचा हाहाकार, मौत का सिलसिला भी शुरू, जिम्मेदार गम्भीर क्यों नहीं?

Jaunpur News : डेंगू से मचा हाहाकार, मौत का सिलसिला भी शुरू, जिम्मेदार गम्भीर क्यों नहीं?

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर जनित बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिले के शाहगंज क्षेत्र में डेंगू मरीज की संख्या बढ़ने पर हड़कम्प मच गया हैं। डेंगू को लेकर शाहगंज के लोगों में दहशत बना हुआ है। बताया जाता हैं कि शाहगंज नगर के वार्ड संख्या 16 नई आबादी मोहल्ले में डेंगू ने दस्तक दे दिया है। विजय जायसवाल बिज्जू, कृष्ण कांत सोनी, राम अवतार अग्रहरी, विजय अग्रहरी, अमन अग्रहरि सहित तमाम लोग पीड़ित है।

सभासद रेखा अग्रहरि के परिवार के कई सदस्य इन दिनों डेंगू की चपेट में हैं और उन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्वयं सभासद रेखा अग्रहरि व उनके पति भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू की प्लेटलेट्स कम होंने पर दोनो पति-पत्नी को वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए सभासद रेखा अग्रहरि व उनके पति सुनील अग्रहरि टप्पू ने अपनें वार्ड के लोगों का चिन्ता करते हुए अपनी टीम के सदस्यों को वार्ड में भेजकर मच्छरों की दवा का छिड़काव कराया और डेंगू, मलेरिया से निपटने के लिए संबंधित दवा का पैकेट अपनी तरफ से वार्ड के लोगों को घर-घर जाकर वितरित किया गया।

सभासद रेखा अग्रहरि व उनके पति सुनील अग्रहरि टप्पू की इस पहल की सराहना पूरा नगर करता दिखाई दे रहा है। नई आबादी मोहल्ला निवासी सियाराम अग्रहरि का कहना है कि सभासद महोदय द्वारा अपनें वार्ड के लोगों का ख्याल रखतें हुए जो यह सराहनीय कदम उठाया गया है, यह काबिले-तारीफ़ है। शाहगंज नगर की कमान सुनील अग्रहरि जैसे जनप्रतिनिधि को सौंपने की अब जरूरत है जो नगर के लोगों का हमदर्द बन सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read