Jaunpur News : जूनियर बालक बाक्सिंग जनपदीय चयन परीक्षण 21 को
बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में जूनियर बालक बाक्सिंग का जनपदीय चयन परीक्षण 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु 01 जनवरी, 2006 से 31 दिसम्बर, 2007 के मध्य होनी चाहिए।
जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मण्डलीय चयन परीक्षण 25 अक्टूबर को सिगरा स्टेडियम वाराणसी में आयोजित होने वाले खेल में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र तैयार कराकर एवं साथ में आधार कार्ड एवं जन्म तिथि प्रमाणित की छायाप्रति अवश्य संलग्न करें एवं मूल प्रति अपने साथ लेकर अवश्य आयें। यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












