Homeबहराइचबाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित किया गया खाद्यान्न किट

बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित किया गया खाद्यान्न किट

बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित किया गया खाद्यान्न किट

अब्दुल शाहिद
बहराइच। अतिवृष्टि के कारण जनपद में आयी बाढ़ के दृष्टिगत तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम जोगनियां व खडैचा के बाढ़ प्रभावित 520 लोगों को गोपिया बैराज गेस्ट हाउस पर सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोड़ द्वारा खाद्यान्न किट का वितरण किया गया। खाद्यान्न वितरण पर सांसद श्री गोड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। बाढ़ के कारण फसलों की हुई क्षति के आकलन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। शीघ्र ही किसानों को फसल क्षति के प्रतिपूर्ति का भुगतान कर दिया जायेगा।

तहसील कैसरगंज के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम नौगोईयां, सोहरास व मतरेपुर आंशिक के 500 बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को तहसील मुख्यालय कैसरगंज में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा राशन किट का वितरण किया गया। इसी प्रकार तहसील महसी के बाढ़ राहत केन्द्र गंगापुरवा में बाढ़ प्रभावित गंगापुरवा, रेवतीपुरवा, रमवापुर खुर्द व बाहरपुर के बाढ़ प्रभावित 750 व्यक्तियों को विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा राशन किट का वितरण किया गया।

इसके अलावा तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम बल्दूपुरवा, गुजरातीपुरवा व बितनियां के बाढ़ प्रभावित 800 लोगों को तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा कृषि उत्पादन मण्डी समिति नानपारा में खाद्यान्न किट का वितरण किया गया। खाद्यान्न वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी मिहीपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, महसी रामदास, नानपारा अजित परेस, कैसरगंज महेश कैथल, तहसीलदार मिहीपुरवा डॉ सुनील कुमार, महसी विपुल सिंह, नानपारा पियूष श्रीवास्तव, कैसरगंज अमरचन्द्र वर्मा सहित नायब तहसील, राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी, क्षेत्रीय संभ्रान्त एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read