HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मन्दिर के दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी

JAUNPUR NEWS : मन्दिर के दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी

JAUNPUR NEWS : मन्दिर के दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोडकर रविवार की रात चोर उसमें रखे लगभग 15 हजार रूपये उठा ले गये। घटना का पता चलने पर ग्रामीणो में आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार भदेवरा गांव स्थित उक्त दुर्गा मंदिर का 15 दिन पूर्व जीर्णोद्धार करके भंडारा करवाया गया था। उस समय दान पेटी को खाली किया गया था। तब से दान में मिले सारे पैसे उसी दान पेटी में पड़े हुए थे।

पुजारी भास्कर पाठक के अनुसार रविवार को सुबह जब वह मंदिर की साफ- सफाई करने के लिए गए तो दान पेटी का ताला टूटा नजर आया तथा उसमें रखे पैसे गायब थे। चोरी हुए पैसे लगभग 15 हजार रहे होंगे। हालाकि पैसों को गिना नहीं गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस देर तक मामले की छानबीन में जुटी रही घटना से ग्रामीणों में आक्रोश भी व्याप्त है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read