HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विधायक ने प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : विधायक ने प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : विधायक ने प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कौवापार गाव में स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान का तीसरा स्थापना दिवस मना जहां संस्थान के बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इसके पहले बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने संचालक नितेश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले तीन साल से पूरी ईमानदारी से अनवरत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा व निःशुल्क शिक्षण सामाग्री देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत नितेश यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता रमेश साहनी ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, अनिल यादव फौजी, अर्जुन यादव, संतोष यादव, बृजेश मौर्या, विनोद मास्टर, दीपेंद्र, जिलेदार, अंकित दुबे, डा. उमेश, आशु पहलवान, अंकित आदि लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read