HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भारत विकास परिषद ने वृद्धाश्रम में मनाया मातृ दिवस

JAUNPUR NEWS : भारत विकास परिषद ने वृद्धाश्रम में मनाया मातृ दिवस

JAUNPUR NEWS : भारत विकास परिषद ने वृद्धाश्रम में मनाया मातृ दिवस

जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर महिला संयोजिका श्वेता अग्रहरि ने कहा कि भारत विकास परिषद हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट करता है। 7 मई पूरी तरह से मांओं को समर्पित है जिसे लोग अलग-अलग तरीके से अपनी खुशी और मां के प्रति शुक्रगुजार होने के लिए मनाते हैं।

भारत विकास परिषद वृद्धाश्रम में महिलाओं के साथ गीत—संगीत के साथ उपहार देकर सम्मानित किया। मातृ दिवस पर पूर्व महिला संयोजिका ममता साहू ने कहा कि आज के बच्चों को संस्कारित होने की जरूरत है। सदस्य रेखा गुप्ता ने बताया कि भगवान तो हर घर-घर में है, बस देखने और समझने की जरूरत है। मां को प्यार पाने के लिए भगवान को धरती पर आना पड़ा।

प्राथमिक महिला सदस्य आराधना जायसवाल ने कहा कि आज के बच्चों को भी मा-बाप को समय देना चाहिए। पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि आजकल बच्चे दूसरे की मां की इज्जत करते हैं लेकिन अपने मां को अनदेखा करते है। प्रीति गुप्ता ने कहा कि मैं पहली बार वृद्धाश्रम में आयी हूं। महिलाओं को देखकर काफी भावुक हो गई।

कार्यक्रम में शाखाध्यक्ष शिव कुमार गुप्त, प्रांतीय नशा मुक्ति के प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष शरद साहू, अतुल जायसवाल, अजयनाथ जायसवाल, राजीव श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र अग्रहरि ने किया। अन्त में आभार डा. सुनील जायसवाल ने जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read