Jaunpur News : निजी जमीन पर निर्माण कर रहे युवक को दबंगों ने पीटा
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरकी बाजार के अमिहित मोड़ पर स्थित जमीन के विवाद में सोमवार को गोलबन्द दबंगों ने प्रमोद त्रिपाठी पुत्र शिवनाथ त्रिपाठी 48 वर्ष निवासी अकबरपुर को ईंट पत्थर से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार 10 वर्ष पूर्व प्रमोद ने राजकुमार की लबे सड़क जमीन का बैनामा लिया था।

वहीं सुरेन्द्र राम का भी 12 एयर का हिस्सा उक्त जमीन में था जिस पर वह मौके पर काबिज भी हैं। प्रमोद त्रिपाठी ने अपने हिस्से की जमीन पैमाईश कराकर राजस्व कर्मियों के निर्देश पर अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे, तभी पीछे से घात लगाकर आये दबंगों ने प्रमोद पर हमला कर दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष से सुरेन्द्र और विकेन्द्र को भी आंशिक चोटें आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहाँ प्रमोद की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















