650 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफतार
रामू कठेरिया
सिरौली, बरेली। स्थानीय थाना पुलिस ने 650 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफतार कर लिया जबकि दूसरा तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है। रविवार को पुलिस ने मदकरा में तस्करों की गिरफ्तारी को छापा मारा था।

तस्करों को पुलिस के आने की भनक लगते ही जंगल में भाग गए। पुलिस ने एक तस्कर को दौड़ाकर अलीगंज के गांव दत्तापुर भूपसिंह को पकड़ लिया जबकि दूसरा तस्कर पुष्पेन्द्र निवासी मदकरा पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने जंगलों में घंटों तस्कर की तलाश की। इस दौरान पूछताछ के लिए मदकरा के दो अन्य लोगों को भी उठाया था। सोमवार को भूपसिंह को जेल भेज दिया। भूपसिंह पर मादक पदार्थों की तस्करी के शाहजहांपुर और बरेली में मुकदमे दर्ज हैं। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की गिरफ्तारी को टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















